अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक सम्पन्न

*पीलीभीत*। अभाहिम की मासिक बैठक शहर से सटे ग्राम बरहा में संपन्न हुई। जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा एवं जिला प्रभारी रविन्द्र राठौर का पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी में उच्च पदाधिकारियों की सर्व सहमति से विकास मिश्रा को हिंदू महासभा का जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया। और साथ ही संजीव मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष ललौरीखेड़ा, अनिल मिश्रा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अजय दीक्षित को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया। और हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने हिंदू महासभा के उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को बताएं। और आज हिंदू महासभा ने देश की सबसे बड़ी लड़ाई राम मंदिर के मुददे में आखिरी कील ठोकी उसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया। इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ,जिला प्रभारी रविन्द्र राठौर ,जिला सचिव विकास मिश्रा, संजीव मिश्रा ,अजय दीक्षित ,शेखर मिश्रा ,नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा ,शशांक मिश्रा विपि ,राहुल सैनी, सतीश गौस्वामी ,व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-महेन्द्र पाल

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
20:01