कसगंजा में रावण वध के साथ रामलीला मेले का हुआ समापन

धूं धूं कर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला ,रामलीला मेले का हुआ समापन

कसगंजा (पीलीभीत)। गांव में चल रही रामलीला में सोमवार को रावण वध के साथ रामलीला मेले का समापन हो गया। रामलीला के मंचन में कुंभकरण वध की खबर सुनने के बाद लंकापति रावण परेशान हो जाता है । रावण ने अहिरावण को युद्ध के लिए भेजा। विभीषण का वेश धारण कर अहिरावण राम लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक ले जाता है इसके बाद हनुमान जी  अहिरावण का वध करके राम लक्ष्मण को वापस लेकर आते हैं।जैसे ही रावण को अहिरावण के वध का पता चलता है वह तुरंत रणभूमि में पहुंच जाता है। उसके बाद राम एवं रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है जिसमें प्रभु श्री राम के हाथों रावण का वध हो जाता है ।
प्रभु श्री राम का चरित्र निभा रहे कलाकार ने रावण पुतले का दहन किया। राम के चरित्र का मंचन कर रहे कलाकार के द्वारा रावण का सिर बार बार काटने के बाद भी उग आता है इससे वानरी सेना एवं राम की सेना भी चिंतित हो जाती है। अंत में विभीषण के बताने पर प्रभु श्री राम ने रावण की नाभि में वाण मार कर रावण का वध कर दिया।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो-

https://youtube.com/shorts/yL_JoZwFH94?feature=share

रावण दहन के बाद विभीषण का राज्याभिषेक प्रभु श्री राम ने किया। राज्याभिषेक करने के बाद श्री राम जी के अयोध्या वापसी की लीला का मंचन हुआ। विभीषण को लंका का राजा बनाने के बाद प्रभु श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आए। उनके वापस आने की खबर सुनकर पूरे राज्य में जश्न का माहौल हो जाता है। उसके बाद भरत मिलाप और राज गद्दी लीला का मंचन हुआ

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000