बूंदीभूड़ में फिर तेंदुआ, मवेशी का किया शिकार

तेंदुए ने पशुशाला में पड्डे को बनाया निवाला, दहशत

सूचना पर भी वन कर्मियों के ना पहुंचने पर ग्रामीणों में जताई नाराजगी
छः माह से में तेंदुए ने मचा रखा है आतंक

पीलीभीत : तेंदुए ने आधी रात को पशुपाला में घुसकर पड्डे को दबोच लिया। गृहस्वामी के शोर शराबा करने पर तेंदुआ पड्डे को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। सूचना पर भी वन कर्मियों के मौके पर ना पहुंचने पर लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। लगातार तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। जबकि दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
कलीनगर तहसील क्षेत्र में बॉर्डर से सटे गांव में तेंदुए का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। तेंदुआ लगातार घर में घुसकर पालतू मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। तेंदुए के हमले से आधा दर्जन गांव के लोग कड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। डर के चलते ग्रामीण सूर्य ढलने से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। जान की परवाह को लेकर ग्रामीणों ने खेतों की रखवाली करना भी छोड़ दी है। बीती रात तेंदुआ कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव बूंदीभूड निवासी कैलाश राजभर के घर में घुस आया तथा पशुपाला में बंधे पड्डे पर हमला बोल दिया। पड्डे के चिल्लाने पर परिजन जाग गए। इस पर तेंदुआ पड्डे को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। सूचना पर दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मामले की सूचना सांसद क्षेत्रीय प्रतिनिधि संजय तिवारी ने बराही रेंजर चंद्रभान को दी। उन्होंने पड्डे के पोस्टमार्टम की बात कही तो रेंजर ने गृह स्वामी द्वारा ही पोस्टमार्टम कराया जाना बताया। कई घंटे बीत जाने के बावजूद वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया। इससे पहले भी तेंदुुुुआ एक दर्जन लोगों के घरों से कुत्ता, बकरी, बछड़ा सहित अन्य पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र से दो तेंदुओं को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा चुका है। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र में तेंदुए आतंक मचाए हुए हैं। सांसद के क्षेत्रीय प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत कलीनगर एसडीएम चंद्रभानु सिंह से की है।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000