शेरपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बांटे स्वेटर

शेरपुर कलां। सरकारी स्कूल मे उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह की मौजुदगी में प्रधानपति ने बच्चो को बांटे स्वेटर। जूनियर हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटे गए।
उपजिलाधिकारी ने शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समाज के समर्थ लोगों और संस्थाओं को गरीब बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
प्रधानपति हाजी रियाजतनूर ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए समाज के लोगों को भी पहल करनी होगी।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई।

उपजिलाधिकारी व हाजी रियाजतनूर खां के अलावा डाक्टर छञपाल.डाक्टर आसिफ,मास्टर अर्शशेरी,दिलनवाज खां,मास्टर कपिल,मास्टर फईम,मीनू बरकाती आदि मौजुद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000