अचानक हुई बरसात से किसानों के चेहरे खिले, बिलसंडा तरफ हुई हल्की ओलावृष्टि

पीलीभीत। जनपद में भी तेज बरसात का क्रम जारी है। इससे गेहूं और गन्ने की फसलों को लाभ मिला है और खेतों में खड़े पछेती धान की कटाई रुक गई है। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर पड़ा किसानों का धान भी खराब होने की आंशका बनी हुई है। गन्ना की छिलाई प्रभावित होने से चीनी मिलों में पराई भी प्रभावित हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह ढाका ने बताया कि बरसात से फसलों को लाभ होगा। बिलसंडा तरफ तेेज बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। देखिये वीडियो जिसे प्रदीप  मिश्र ने हमें भेजा है। 

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 2:00 बजे अचानक मौसममें बदलाव हुआ। बादल होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए। तेज हवाओं के साथ हल्की फुल्की बारिश से किसानों को काफी नुकसान नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्षेत्र के पचास प्रतिशत किसानों ने गेहूं बो दिया है कई जगह बुवाई चल रही है ऐसे में बरसात हो जाने पर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है गेहूं की बुवाई का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं से मौसम भी काफी सर्द हो गया।

बिलसंडा तरफ गिरे ओले

अचानक हुई बरसात से किसान मायूस हो गए हैं। कुछ किसानों के धान की तैयार फसल खेतों में खड़ी है। यह बारिश उस फसल को भी नुकसान पहुंचाएगी। देखिये बरसात से पहले का वीडियो जिसे कृष्ण गोपाल मिश्र ने भेजा है-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000