♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे, लाइव देखें कार्यक्रम

पूरनपुर। स्कूलों में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर के किरन विहार स्थित बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने सेंटाक्लाज के रूप में सजकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटीं। बच्चों में टाफियां व चॉकलेट भी वितरित किये गए। क्रिसमस को लेकर कई गीत भी गाए गए। स्कूल के प्रबंधक गोपाल मिश्रा व प्रधानाचार्या गायत्री मिश्रा ने बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया।

टीचर्स ने बच्चों के रंग में रंग कर त्योहार की खुशियां बांटीं। लिंक पर क्लिक कर देखें कार्यक्रम-

https://youtu.be/knGB1L913g8

उधर सेंट जोसेफ स्कूल में भी यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईसाइयों की प्रार्थना हुई व मिस्सा बलिदान के बारे में बताया गया।  इस मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से बिजली की लड़ियों से सजाया गया था। सोशल मीडिया पर पर्व की शुभकामनाएं देने का क्रम 24 दिसंबर से ही शुरू हो गया था। जो आज भी जारी रहा। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000