♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीलीभीत को मेडिकल कालेज की सौगात दे गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पीलीभीत। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत में थे। उन्होंने 285 करोड़ की लागत से पीलीभीत को राजकीय मेडिकल कालेज की सौगात दी और करोड़ों की अन्य परियोजनाएं भी स्वीकृत कीं। लिंक पर क्लिक करके देखिए कार्यक्रम की आकाशवाणी से प्रसारित हुई खबरें-

https://youtu.be/SPmcTrQj3po

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले की सरकारें दंगों को प्रोत्साहित करती थी लेकिन हमारी सरकार गन्ना किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने कोविड काल में गरीबों को राशन दिया है क्या दूसरी सरकारें होतीं तो ऐसा कर पातीं। राम मंदिर निर्माण उनकी सरकार में बन रह है क्या दूसरे दलों की सरकारें मंदिर बनवा पातीं। इन सवालों के जवाब जब लोगों ने हां में दिए तो मुख्यमंत्री खुश हो गए। उन्होंने कहा कि आज पीलीभीत में 380 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है जिसमें यहां का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
 जन विश्वास यात्रा में शामिल होने पीलीभीत आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5000 वर्ष पहले जो बांसुरी भगवान श्री कृष्ण जी को प्रिय थी उस बांसुरी को पीलीभीत ने बनाया है और हमारी सरकार ने बाँसुरी को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल करके इस का मान बढ़ाया है। पीलीभीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, किशन लाल राजपूत, संजय सिंह गंगवार, रामसरन वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, बरेली के सांसद संतोष गंगवार और शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्हें पीलीभीत निर्मित बांसुरी भी भेंट की गई। पीलीभीत के बाहर जन विश्वास रैली बरेली जनपद के लिए रवाना हो गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000