सोंधा प्रधान अनूप सिंह सहित 8 लोगों को मिली जमानत, रिहा, दो लोग दीवाली बाद होंगे रिहा

पीलीभीत। पुलिस प्रशासन के कोप के शिकार बने सोंधा प्रधान अनूप सिंह उनके पिता जंग बहादुर सिंह लल्लन और भाई सहित गांव के कुल 10 लोगों को 31 अगस्त को हुए विवाद के बाद जेल जाना पड़ा था। पुलिस ने गंभीर धाराएं लगा करके जमानत में भी बाधा पैदा की। 7 लोगों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। उसी के आधार पर प्रधान अनूप सिंह को जनपद कोट से ही जमानत मिल गई। आज 8 लोग रिहा हो गए सिर्फ दो लोग जमानत नहीं पा सके इनमें पंकज और जसपाल शामिल हैं। इनकी दिवाली बाद ही रिहाई होगी। इधर प्रधान समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थक ठाकुरद्वारा मंदिर पर एकत्र हुए और ठाकुर जी का धन्यवाद जताया। सभी ने अपने प्रधान का भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000