कस्तूरी महोत्सव में 29 जनवरी को होगा मूछ कम्पटीशन, 10 मुछंदर मैदान में, जीतने वाले को मिलेगा “मूछ भत्ता”

26 फिट लंबी मूछ वाले राम सिंह होंगे मुख्य आकर्षण, शहर विधायक के पिता भी लेंगे हिस्सा

पीलीभीत : कस्तूरी महोत्सव में 29 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे के बीच मूछ प्रतियोगिता होगी। अच्छी मूछो वाले को ईनाम और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। संयोजक सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक 10 प्रतिभागी एंट्री करवा चुके हैं। यह लोगों प्रतियोगिता में में शामिल होने आएंगे।

आकर्षण का मुख्य केंद्र 26 फुट लंबी मूछ वाले ह राम सिंह होंगे। उधर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के पिता भी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री भदोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। विजेताओं को 30 जनवरी को जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विजेता को श्री भदौरिया मूछ रखने तक 250 रुपया प्रति माह भत्ता अपने पास से देंगे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000