
पूर्व मंत्री विनोद तिवारी ने काटा भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान के चुनाव कार्यालय का फीता
पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के कोतवाली रोड स्थित चुनाव कार्यालय का आज पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू सहित काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। फीता काटने से पूर्व पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम द्वारा वेद मंत्रों का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद पूर्व मंत्री ने फीता काटा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, रामस्नेही गौतम, डॉक्टर हंसराम राठौर, सतपाल सिंह फौजी, रिटायर्ड वन अधिकारी राजाराम शर्मा, हर्ष गुप्ता, रवि गुप्ता, मनोज गुप्ता सोना सहित काफी लोग मौजूद रहे। लिंक पर क्लिक करके देखिए वीडियो-
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें