पीलीभीत में 200 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड की डीआईजी ने ली सलामी

पीलीभीत। आज दिनांक 30-07-20 को पुलिस लाइन पीलीभीत में 200 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली 

राजेश कुमार पांडेय द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया गया। श्री पांडेय द्वारा शारीरिक/लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरुस्कृत किया गया एवं पुलिस विभाग में उनके कर्तव्य और दायित्वों

का बोध कराते हुये सेवा की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर जिला जज मेहताब अहमद, जिलाधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय

प्रकाश, समस्त क्षेत्राधिकारीगण जनपद पीलीभीत, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000