समाजसेवी संदीप खंडेलवाल ने देश प्रेम दिवस के रूप में कुछ इस तरह मनाया वेलेंटाइन डे, देखें वीडियो
पूरनपुर। सदैव कुछ अलग करते हुए आज पूरनपुर के गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने वैलेंटाइन डे को *देश प्रेम दिवस* के रुप में मनाया। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा की पत्नी श्रीमती गुरमीत कौर को उनके घर जाकर दोशाला ओढ़ाकर
माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे शहीद स्मारक मुजफ्फरनगर व कारगिल शहीद सुरेन्द्र सिंह लवाणा स्मृति पार्क गए वहां पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। अमर शहीद नत्थूलाल व माखनलाल के परिजनों विद्याबती देवी, रामेश्वर दयाल, विपिन गुप्ता को भी दोशाला ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद भी लिया।

मुजफ्फरनगर में शहीदों के परिजन किस बदहाल में जीवन यापन कर रहे हैं यह देखकर उन्हें काफी कष्ट हुआ।

