पूरनपुर से गए दूसरे जत्थे को भी हुए बाबा बर्फानी के दर्शन

पूरनपुर के जत्थे ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

-27 जुलाई को रवाना हुए थे 13 तीर्थयात्री

पूरनपुर। नगर के 13 तीर्थ यात्रियों ने आज पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। बाबा की जय जयकार करते हुए तीर्थयात्री वापस लौट रहे हैं। यात्रा को लेकर इन सभी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


गत 27 जुलाई को पूरनपुर से अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ था। इसमें विधायक बाबूराम पासवान के सुपुत्र रितुराज पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता का पुत्र स्वप्निल विरला, मीडिया से जुड़े अतीक अग्रवाल व श्रेय सिंह सहित कुल 13 लोग रवाना हुए थे। इन लोगों ने अधिकांश यात्रा हवाई सफर करके तय की। श्रीनगर में हाउसबोट में रात्रि विश्राम के बाद 1 दिन पूर्व यह लोग सोनमर्ग रवाना हुए थे जहां से आज सुबह दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से पंचतरणी पहुंचे और वहां से पदयात्रा करके पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन किए।

रितुराज पासवान ने बताया कि सभी साथियों को बाबा के दर्शन सुगमता से हो गए हैं और सभी लोग वापस पंचतरणी आ गए हैं। वहां से हेलीकॉप्टर से सोनमर्ग तरफ लौट रहे हैं। यह जत्था एक-दो दिन के बाद वापस लौट आएगा। सभी साथियों को बाबा के दर्शन होने के बाद वे बाबा के जयकारे लगा रहे हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image