
कल सुनासीरनाथ घाट से पुनः प्रारम्भ होगी गोमती पदयात्रा, मझरिया घाट से शिप्रा पाठक के साथ पैदल चलेंगे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
बंडा (शाहजहांपुर)। पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा उद्गम तीर्थ से शुरू की गई मां गोमती पदयात्रा 12 मार्च से सुनासीर नाथ घाट से सुबह 7 बजे पुनः प्रारम्भ हो रही है।
इस लिंक से सुनिये यात्रा का सम्पूर्ण विवरण-
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री/पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी उसी दिन दोपहर 12 बजे मझरिया घाट पर पदयात्रा का स्वागत करते हुए 01 किमी तक वाटर वूमेन शिप्रा पाठक जी के साथ पैदल भी चलेंगे। मंत्री जी का सरकारी कार्यक्रम जारी हो गया है।