— और हर किसी को अखर गई जिंदादिल प्रखर अवस्थी की मौत!
*बिलसंडा में दबा व्यवसाई ने दम तोड़ा*
*आक्सीजन लेवल गिरने से हुई मौत*
*प्रखर की मौत का हर किसी को मलाल*
*बिलसंडा*।आक्सीजन लेवल गिरने से मेडिकल स्टोर स्वामी की मौत हो गई। उनके निधन से नगर में शोक का माहौल हो गया और तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। नगर के प्रमुख मेडिकल स्टोर स्वामी शिवदास अवस्थी के युवा पुत्र प्रखर अवस्थी उर्फ सोनी भी मेडिकल का व्यापार करते हैं। सोनी अवस्थी की अचानक तबियत खराब हुई और उनको श्वास लेने में दिक्कत होने लगी। आक्सो मीटर से चेक किया तो आक्सीजन लेवल गिरता ही चला गया उनको उपचार के लिए बरेली ले जाया गया परंतु उनकी मृत्यु हो गई। बताया तो यह भी जा रहा है कि वल्टीलेटर की स्पोर्ट्स की जरूरत प्रखर को थी और परिजनों के

भरसक प्रयास के बाद भी सुविधा समय पर नहीं उपलब्ध नहीं हो सकी। प्रखर की मौत स्वास्थय सेवाओं की बद इन्तजामी पोल भी खोल गई। आज स्वास्थ सेवाए दुरुस्त नहीं होने की बजह से एक नेक दिल इंसान अचानक दुनिया से रूखसत हो गया, जिसका हर किसी को मलाल है, हालांकिा सीएचसी पर पहले परीक्षण में कोरोना की पुष्टि नहीं हूई है। जबकि अभी दूसरी आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना से समाजसेवी भाई कुनाल अवस्थी सहित पूरा परिवार विलख उठा। उनके निधन से बिलसंडा में शोक की लहर दौड़ गई और तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट

