♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पर्यटन और वन विभाग मिल कर चूका पिकनिक स्पॉट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- मंडलीय समीक्षा में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

माधोटांडा। बरेली मंडल की अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक। बोले पीलीभीत के चूका स्पॉट को पर्यटन और वन विभाग मिलकर करें विकसित। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे ऐसी उन्होंने संभावना जताई।


रविवार को बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जनपद की समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की उन्होंने जनपदों में होने वाले विकास के बारे में जाना और पीलीभीत जनपद के मिनी गोवा के नाम से जाने जाने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कोर एरिया और शारदा सागर जलाशय के तट पर बने चूका स्पॉट की सुंदरता के बारे में प्रशंसा की।

https://youtu.be/aJ0yR5bk5-A

उन्होंने पर्यटन और वन विभाग को मिलकर चूका स्पॉट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कहा। पर्यटन रोजगार का सृजन का बड़ा माध्यम है। लिंक पर क्लिक करके सुनिये कौन कौन से काम चल रहे आजकल-

https://youtu.be/Gpllb5jL0Bk

इस दिशा में नवीन संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका स्पाट को विकसित होने से देश दुनिया में चूका की प्रसिद्धि और बढ़ेगी।

नजदीक से चुका की सुंदरता निहार गए थे सीएम योगी 

गत वर्ष पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थापित मिनी गोवा के नाम से जाने जाने वाला चूका स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे और उन्होंने यहां की नैसर्गिक सुंदरता को नजदीक से देखा था। उस समय भी चूका को विकसित करने की बात कही थी। एक बार फिर पुनः से उनके जहन में चूका को विकसित करने का विचार आया। शायद इस बार मिनी गोवा चूका स्पॉट के दिन भी अच्छे दिन होने वाले हैं।

रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image