
कावार्थियों ने गोला में जलाभिषेक के लिए शारदा से भरा जल, लगाए जयघोष
हजारा के कावड़ियों ने पलिया कलां के शारदा पुल से जल भरकर छोटी काशी गोला के लिए धूम-धड़ाके के साथ रवाना हुआ है ।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र के मुरैना गांधीनगर मजदूर बस्ती से शिव भक्तों ने एकत्र होकर पलिया कलां के शारदा नदी पुल से जल भरकर संकल्प कराया । इसके बाद ट्रालियों पर झांकियां सजाकर
गाजे-बाजे के साथ भजन कीर्तन करते और जयकारा लगाते हुए छोटी काशी गोला गोकरण नाथ के लिए रवाना हुए।
इस लिंक से देखें वीडियो-
इस मौके पर शिव भक्त हरिश्चंद्र निषाद, संजय निषाद, धीरू गुप्ता, नंदलाल अरविंद कुमार जंगाली प्रसाद, अजीत पासवान, संतोष, राजेश आदि लोग शामिल है । इसके अतिरिक्त नहरोसा, राणाप्रतापनगर, कबीरगंज आदि गांवो के शिव भक्त पूजा अर्चना के लिए मोटर साइकिल से गए हैं ।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता
