एसएसबी ने नेपाल सीमा पर गरीबों को बांटा जरूरत का सामान

हजारा । सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नेपाल सीमांत गांव में जन कल्याण योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन गया । इस दौरान गरीबों को घरेलू जरूरतों का सामान का वितरण करके उत्साह वर्धन किया गया ।

49 वीं बटालियन ललौरीखेडा पीलीभीत द्वारा नेपाल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवान सामाजिक कार्यों को बढावा दे रहे हैं । नेपाल सीमावर्ती ग्राम बसही में जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर बसही, रानीनगर, इंदिरानगर, बड़ा मझरा आदि के ग्रामीणों ने पहुंचकर भाग लिया ।
एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिंह व कंपनी कमांडेंट विकसित यादव ने कहा कि सीमा पर संदिग्ध मामला होने पर जानकारी साझा की जाए और आपसी तालमेल से व्यवहार बढ़ाया जाए ।

इस लिंक पर क्लिक करके सुनें उनकी बात-

https://youtu.be/ieNsjrwWoN8

कार्यक्रम के दौरान गरीब लोगों की घरेलू जरूरत संबंधित सामान दराती, कुर्सी, फावड़ा यंत्र के अतिरिक्त वाटर कैंपर आदि बांटा गया । जिसे पाकर ग्रामीण खुश हो गए। एसएसबी के अधिकारी ने समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधान राजनाथ यादव, जितेश रानीनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000