
सिमरिया में चल रहे महायज्ञ का पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ समापन
घुंघचाई। विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान यजमानों ने विश्व कल्याण की कामना यज्ञ देवता से की। विशाल भंडारे में कई गांव से लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। मथुरा से आई रासलीला की झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में सप्ताह भर पहले से शुरू हुए विष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन गांव के पूर्व दिशा में किया गया था। जिसमें बढ़-चढ़कर ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। वैदिक रीति रिवाज के साथ यज्ञ आचार्य ने कार्यक्रम संपन्न कराए। इस दौरान लोगों ने विश्वकल्याण को लेकर के यज्ञ में बाधाओं से बचने के लिए आहुतियां दीं। कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। इस पर आयोजक काफी प्रसन्न थे। वहीं रासलीला का भी भव्य आयोजन चल रहा था जिसमें आस पड़ोस के गांवों से भी लोग देखने के लिए पहुंच रहे थे। रविवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हो गया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल बनाया। इस दौरान यहां पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान जागेश्वर दयाल, जमुना प्रसाद वर्मा, राम अवतार वर्मा, तेजपाल, विशंभर दयाल, चिंता वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, राकेश कुमार, गोधन मास्टर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें