
हिंदी दिवस पर पूरनपुर में आर्य समाज ने कराया विराट कवि सम्मेलन, काव्य रचनाओं पर देर रात तक झूमे श्रोता, कवि व पत्रकार हुए सम्मानित
पूरनपुर (पीलीभीत)। विहँस रही भाषा के उपवन की हर क्यारी है, सब भाषाओं में हिंदी की महिमा न्यारी है। यह रचना पढ़ते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा ने हिंदी की महिमा का बखान किया। हिंदी दिवस पर आर्य समाज द्वारा एपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जहां देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। कार्यक्रम में कवियों, पत्रकारों एवं श्रोताओं को भी सम्मानित किया गया। नगर के सुविख्यात चिकित्सक एवं आर्य समाज के प्रधान डॉ तेज बहादुर सिंह तेजू द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इसका संयोजन कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक एवं दिनेश वर्मा कनक द्वारा किया गया। इस लिंक से सुनें-
जानिए किस कवि ने क्या पढ़ा
काव्यपाठ करते हुए शाहजहांपुर से आए ब्रह्म मिश्र ने पढ़ा कि खोलकर आंचल से उसने एक सिक्का क्या दिया, यूँ लगा मानो जमाने भर की दौलत सौप दी।
इस लिंक से अभी टाइम्स पर देखें खबर-
बदायूं से पधारे हास्य कवि पवन शांख्यधार ने पढ़ा की मूरख से ना बहस कर अपना आपा खोय। मूरख तो मूरख हुआ तू क्यों मूरख होय। बरेली से आए कवि अमित मनोज ने समां बांधा। बरेली के ही गोपाल पाठक ने इस अंदाज में काव्यपाठ किया-
लखीमपुर के सुनीत बाजपेई का काव्यपाठ इस लिंक से सुनें-
पीलीभीत के संजय पांडे गौहर ने हिंदी के सम्मान में यह गीत पढ़ा-
वरिष्ठ कवि व पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, बीसलपुर के बनवारीलाल मूरख ने काव्य पाठ करके समा बांध दिया।

कलीनगर की एसडीएम व कवियत्री शिखा शुक्ला ने गीत पढा जिंदगी में अगर कोई गम आए तो हमें याद कर लीजिएगा सनम, जिसपर खूब तालियां बजीं। इस लिंक से सुनें उनका सुुंदर काव्यपाठ-
स्थानीय कवियों में आलोक मिश्र, विकास आर्य स्वप्न, देव शर्मा

विचित्र, अमिताभ मिश्र, नीरांजना शर्मा, गोविंद वर्मा, डॉक्टर यूआर मीत ने काव्यपाठ किया। संयोजक सतीश मिश्र अचूक ने कुंडलियां पढ़ी। इस लिंक से सुने उनको काव्य पाठ-
संयोजक दिनेश वर्मा कनक ने भी काव्यपाठ किया। संचालन करते हुए कवि सिद्धार्थ मिश्रा ने सुंदर काव्यपाठ भी किया। इस लिंक से सुनें-
https://youtube.com/shorts/85i7zb6kkrA?feature=share
जांनिये किसने किया किस का सम्मान

विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम शिखा शुक्ला एवं आयोजक डॉ तेज बहादुर सिंह तेजू , कॉलेज के प्रबंधक ठाकुर निरंजन सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, आर्य समाज मंदिर के प्रबंधक बाबूराम आर्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू, सुभाष मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, डॉक्टर अनूप सिंह, धीरेंद्र

प्रताप सिंह धीरू, डॉक्टर इंद्रेश विक्रम सिंह द्वारा सभी कवियों, मौजूद पत्रकार नवीन अग्रवाल, सर्वेश मिश्रा, रामनरेश शर्मा, योगेश वर्मा, शादाब अली, फूल बाबू, अमित सिंह, अकील अहमद आदि का स्वागत व सम्मान हुआ।

कार्यक्रम के सहयोगियों व सुधी श्रोताओं को भी सम्मानित किया गया। मंच की तरफ से कार्यक्रम अध्यक्ष पं. रामअवतार शर्मा सहित सभी कवियों व विधायक बाबूराम पासवान सहित सभी अतिथियों ने आयोजक डॉक्टर तेजबहादुर तेजू को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया व आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
यहां संजय सक्सेना एडवोकेट, रामसनेही वर्मा, हर्ष गुप्ता, सुंदरलाल नेता जी, शैलेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, अशोक

खंडेलवाल, मुनेंद्रपाल सागर, दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई, रामशरण मिश्र मयंक, अवनीश शुक्ला, अनुराग अवस्थी, मुकेश गुप्ता, दुर्वेश मिश्रा, संदीप खंडेलवाल, मुनीश कुमार, नवल किशोर पांडेय, अचलेंद्र मिश्रा, रिजवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। एनसीसी केडिट्स व स्कूली छात्र छात्रों ने व्यवस्थाएं सम्हाली।

इस लिंक से देखें वीडियो-
अखबारों की सुर्ख़ियों में भी रहा कार्यक्रम। आयोजक ने जताया पत्रकारों का आभार।
