पूरनपुर एसडीएम पर लगा किसान की मूंछ कटवाने का आरोप, साहब बोले भ्रामक प्रचार

पूरनपुर। उप जिलाधिकारी चंद्रभान सिंह पर एक किसान की मूंछ कटवाने का आरोप लगा है। इस मामले में एसडीएम ने विज्ञप्ति जारी करते हुए सफाई दी है। चंदोखा निवासी बेनी राम पुत्र शंकरलाल को रास्ते में व्यवधान डालने के आरोप में तहसील लाया गया था।

पीड़ित किसान।

आरोप है कि एसडीएम ने उसकी मूछ कटवा दी। यह मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। एसडीएम की ओर से सूचना विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें इसे भ्रामक प्रचार बताया गया। एसडीएम ने कहा कि किसान यूनियन के धरने को लेकर चंदोखा गांव में जांच के लिए गए थे। व्यवधान डालने वाले बेनी राम को बैठाया गया परंतु मूंछ नहीं उखाड़ी गई। उन्होंने इसे भ्रामक प्रचार बताया है। देखिये सरकारी विज्ञप्ति-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000