बिलसंडा के डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा ने पीएम राहत फंड में दिया एक लाख
*सराहनीय कार्य*
*बिलसंडा*। कोरोनावायरस की जंग में हर किसी का साथ जरूरी है,चाहे आर्थिक हो या फिर लांकडाउन का घर में रहकर पालन करना हो। यही सच्ची देश भक्ति आज मानी जायेगी।
*जो भरा नहीं भावों में,*
*बहती जिसमें रसधार नहीं,*
*वो हृदय नहीं वो पत्थर है*
*जिसको स्वदेव से प्यार नहीं*
देश में संकट की घड़ी और देश प्रेम का रंग उसी में भरा होगा तो देश से प्यार करता हो। वैसे तो आज देश प्रेम की मिसाल बनकर समाज के तमाम लोग निकल कर सामने आ रहे हैं। कोरोनावायरस के चलते यूं तो पूरा विश्व इस जंग को जीतने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ा है। वहीं इस संकट की घडी में बिलसंडा के वरिष्ठ चिकित्सक डा श्रीनिवास शर्मा MBBS भी सहयोग में आगे

आये। डा शर्मा ने पीएम कोविंड फंड में एक लाख रूपया की धनराशि प्रदान कर सहयोग किया हे। प्राईवेट चिकित्सक की देश और देशवासियों के लिए इस संकट की घड़ी में जो मदद की गई उसकी सराहना हर कोई कर रहा है। बिलसंडा से डा शर्मा कोविड फंड के लिए अभी तक के सबसे पहले दानदाता है।
रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट

