जमकर हो रही ओवररेटिंग, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

कसगंजा

लॉक डाउन का अभी दूसरा ही दिन लगा है कि दुकानदारों ने खाद्य वस्तुओं की रेट बढ़ा दिया यदि इन दुकानदारों से कोई कुछ कहता है तो यह दुकानदार बताते हैं कि हमें ऊपर से ही इस ओवर रेट में मिला है। गांव में ₹36 किलो वाली चीनी 40 किलो तक जा रही है सबसे ज्यादा ओवर रेटिंग तंबाकू और गुटखा पर हो रही है।₹3 वाली तंबाकू के पाउच ₹10 से ₹15 तक बेचा जा रहा है। वही गांव के कुछ दुकानदार रोजमर्रा की चीजें जैसे दाल चीनी तेल भी ऐसी सभी वस्तुओं पर भी रेट बढ़ा दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी किसी भी वस्तु को ओवर रेट में ना बेचने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांव में दुकानदार जेब भरने में लगे हुए हैं दुकानदारों से जब कोई ग्राहक कुछ कहता है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।गांव में हो रही है ओवर रेटिंग जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी एवं डीएमओ से की गई लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
डीएमओ पूरनपुर मूलचंद से जब इस बाबत जानकारी मांगी गई प्रशासन इस ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही इस तरह की ओवर रेटिंग प्रशासनिक अधिकारी नहीं रोक सकते है। सूत्रों के अनुसार जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने लेनदेन कर मामला रफा-दफा कर दिया ।
गांव में किराना व्यापारी हरिओम भारद्वाज ग्राहकों से दबंगई करता है एवं मनमाने रेट में खाद्य वस्तुओं की बिक्री करता है अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई लेकिन उक्त दुकानदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।हरिओम भारद्वाज एवं अन्य दुकानदार भी जमकर ओवर रेटिंग कर रहे है ।शासन प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन विभागीय अधिकारी लीपापोती कर मामला रफा-दफा कर देते हैं। रिपोर्ट-कृष्ण गोपाल मिश्रा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000