♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कस्तूरी महोत्सव : प्रमुख समाचार पत्रों की नजर में कल के कार्यक्रम, जानिए कौन है कितने पानी में

पीलीभीत : कस्तूरी महोत्सव में सोमवार को कई सुंदर कार्यक्रम हुए। सहित्यक गोष्ठी, कुकिंग प्रतियोगिता, हेल्दी बेबी शो, फैशन शो, क्ले आर्ट प्रतियोगिता, कमेडियन शो, सूफी गायन और बहुत कुछ। परसो रात हुए कवि सम्मेलन की कवरेज का इंतजार भी पाठक कर रहे थे पर देखिये आज क्या छपा है प्रमुख अखबारों में-

हिंदुस्तान ने उपरोक्त खबर में सहित्यक गोष्ठी को सर्वाधिक जगह दी है। पेज 2 पर दी 6 कलम की खबर में 2 फोटो भी लगाए हैं। इनसेट में सचित्र 3 कालम में फोटो प्रदर्शनी और 2 कालम में बालीबाल की खबर दी है।

फुटवाल की खबर हिंदुस्तान ने पेज 2 पर इस खबर से नीचे अलग से दी है।

क्ले मॉडल प्रतियोगिता की खबर पेज 2 पर ही 5 कालम में हिंदुस्तान ने दी है। इसमें लगा 3 कलम का फोटो शोभा बढ़ा रहा है। कुल मिलाकर आज कवरेज में हिंदुस्तान नंबर वन रहा है। पूरी टीम को बधाई।

———-

जनपद में प्रसार में नंबर वन अमर उजाला ने 2 कालम में बालीबाल की खबर पेज 7 पर सचित्र दी है। देखिये कटिंग-


क्ले मॉडलिंग की छोटी खबर भी इस अखबार में पेज 7 के टॉप पर है।


————
दैनिक जागरण कस्तूरी महोत्सव की कवरेज में आज तीसरे पायदान पर रहा।

इस पत्र ने बालीबाल और क्रिकेट के 2 संक्षेप खबरे देकर अपने पाठकों को कस्तूरी महोत्सव के आनंद से दूर रखा है।

हालांकि जागरण में कल के अंक में जगह की कमी के बाबजूद कवरेज बेहतर थी।
————-
कुछ भरपाई करते हुए जागरण ने परसो शाम गोमती उद्गम पर हुई आरती और कमेडियन शो की खबर सचित्र 3 कालम में पेज 2 पर दी है।

अमर उजाला भी गोमती महाआरती की खबर देने में पीछे नही रहा और सुंदर चित्र के साथ 4 कलम खबर पेज 6 पर दी है। 

हिंदुस्तान गोमती की बेहतर कवरेज कल के अंक में ही दे चुका था।

यह कतरन सिर्फ आप सब के अवलोकन हेतु दी जा रही हैं बाकी समीक्षा आप सबको ही करनी होगी। हम किसी को दोष नही देते क्योंकि किसी शायर ने लिखा है कि “उसकी भी मजबूरियां रहीं होंगी यूं ही कोई बेबफा नही होता”।
इन 3 अखबारों के अलावा अगर किसी पत्र पर कस्तूरी महोत्सव की बेहतरीन कवरेज है तो उसकी कटिंग हमे निसंकोच भेज सकता है। छापते रहिये हो सकता है कि जिलाधिकारी कस्तूरी महोत्सव की सर्वाधिक कवरेज देने वाले को सम्मानित करने का मन बना लें।

सतीश मिश्र “अचूक”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000