पूरनपुर रामलीला मेला : 19 अक्टूबर को मेला मैदान में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, तैयारियां तेज

काव्य पाठ करने बाहर से आ रहे कई कवि, मेला कमेटी ने तेज की तैयारियां

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में 19 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक काव्य पाठ करने बाहर से कई सुप्रसिद्ध कवि आ रहे हैं। मेला कमेटी द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के आयोजक एसडीएम पूरनपुर आशुतोष गुप्ता और मेला कमेटी के कंट्रोलर तहसीलदार ध्रुव नारायण हैं। तहसीलदार ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम रामलीला मेला मैदान में बने लीला मंचन के स्टेज पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 

काव्य पाठ करने आ रहे हैं यह सुप्रसिद्ध कवि

बुद्धिनाथ मिश्र देहरादून से,
संजीव मिश्र पीलीभीत से,
कमलकांत तिवारी बदायूं,
नीरज पांडेय सीतापुर,
नाज़िया सहरी नैनीताल से,
वेदरिचा दिल्ली से,
अखिल बेलहवी सीतापुर,
सुनीत बाजपेयी लखीमपुर,
उमेश अद्भुत बरेली से और स्थानीय कवियों में सुप्रसिद्ध गजलकार
अमिताभ मिश्र,
देव शर्मा ‘विचित्र’,
सतीश मिश्र ‘अचूक’ व विकास आर्य ‘स्वप्न’ शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन लाल किले से काव्य पाठ कर चुके रचित दीक्षित द्वारा किया जाएगा। मेला कमेटी द्वारा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और लोगों से 19 अक्टूबर की शाम 7 बजे मेला मैदान पहुंचने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000