सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री विनोद तिवारी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने की मांग, डॉ तिवारी ने किया खंडन

पीलीभीत। जनपद में अगला भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा, यह चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा परंतु इसी बीच पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी को पार्टी का अगला जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग सोशल मीडिया पर जोर-शोर से उठाई जा रही है। डॉक्टर तिवारी के समर्थक उन्हें अगला भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। तिवारी फैंस क्लब सहित कई ग्रुपों पर इस तरह की मांग जोर पकड़ रही हैं। फेसबुक व्हाट्सएप पर यह मांग काफी वायरल हो रही है। 

फेसबुक पर पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी ने यह संदेश लिखकर किया खंडन

फेसबुक व्हाट्सएप पर जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कराए जाने का समाचार दिया जा रहा है वह एकदम भ्रामक है। मेरी इसमें कोई भी रुचि नहीं है ना ही मैं नामांकन करा रहा हूं।दिनांक 20 11 2019 को मैं जिले में उपस्थित भी नहीं रहूंगा l

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000