पूरनपुर में टीबी रोग के लक्षणों के बारे में दी गई जानकारी

पूरनपुर। आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में टीवी से ग्रसित बीमार लोगों के लिए रोगी खोजी अभियान के अंतर्गत बच्चों को टीवी के लक्षण एवं उनके बचाव की जानकारी प्रदान करवाई।

लिंक पर क्लिक करके सुनिये-

https://youtu.be/7cIgVfyo1pY

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि रोगी खोजी अभियान के अंतर्गत आज स्कूल के बच्चों को टीवी की जानकारी प्रदान करी गई। जिससे बच्चों में जागरूकता आ सके और वह खुद में तथा अपने आसपास इस बीमारी से बचने में खुद की एवं दूसरों की सहायता कर सकें।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में कार्यरत अब्दुल खालिद खान, एसएलटी एवं  ठाकुर दास एसएलटीएस ने विद्यालय में आकर बच्चों को टीवी के लक्षण एवं उनके बचाव की जानकारी प्रदान की। कहा कि अगर आप के आस पास कोई लगातार खांस रहा है या बुखार लगातार आ रहा है तो उसे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उसकी जांच अवश्य करवाएं। टीवी की समस्त जांच एवं दवाइयां सरकार की तरफ से मुफ्त उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश शुक्ला जी का विशेष योगदान रहा।
संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, अध्यक्ष श्याम खंडेलवाल, ऋषि खन्ना, आकाश खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000