प्रचारक से अभद्रता में 7 पर एफआईआर, प्रधानपति का शांतिभंग में चालान

घुँघचाई। संघ प्रचारक से गाली गलौज के मामले में गिरफ्तार ग्राम प्रधान रामकुमार प्रजापति को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।

जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में शिकायत के बाद संघ के प्रचारक के भाई के साथ गाली गलौज कर सशस्त्र लोगों ने मारपीट की। मिलने पहुंचे जिला संघ प्रचारक ने हस्तक्षेप किया तो उनको भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटनाक्रम में प्रधान सहित सात लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया गया। शांति भंग की आशंका में प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र की चौकी बलरामपुर के गांव गुलरिया भूपसिंह निवासी वीर सिंह संघ के कार्यकर्ता हैं। उनके भाई अशोक कुमार की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा करने की नियत से कंडे थोप रखे थे जिन्हें हटाने के लिए उन्होंने कहा तो कब्जेधारियों ने गाली गलौज करते हुए शस्त्रों के बल पर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी जिससे संघ प्रचारक के चोटे आईं। वहीं उनसे मिलने आए शाहजहांपुर जनपद के संघ प्रचारक अनुज पार्थ के साथ भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटनाक्रम को लेकर के गांव में खलबली मच गई। प्रधान पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल बचाया। घटनाक्रम में अशोक कुमार की ओर से ग्राम प्रधान रामकुमार प्रजापति, दीपचंद, ईश्वर दयाल, राजू सहित सात लोगों के खिलाफ अभियोग लिखाया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान रामकुमार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरोही ने बताया कि प्रधान पक्ष के लोग आक्रमक थे। प्रधान को हिरासत में लिया गया है बाकी की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
18:54