♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

94 गांवों का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा शाही सरोवर भुगनइ ताल : गुरभाग सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने गोद लिए भुगनइ ताल पर चल रहे काम का लिया जायजा

पूरनपुर। माती माफी के मातेश्वरी गूँगा देवी मंदिर से जुड़ा शाही सरोवर भुगनइ ताल 94 गांवों का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा। इस सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में 7.60 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। आज जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और तेजी से काम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुसार ही सरोवर पर सभी काम कराए जाने चाहिए।


आज सुबह श्री सिंह सोंधा व बागर गांव के पास स्थित जिंद बाबा स्थल पर आयोजित भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने यहां जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर द्वारा गोद लिए गए अमृत सरोवर के रूप में विकसित हो रहे भुगनई ताल पर चल रहे कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने ताल की खुदाई के काम को देखा और सभी काम समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों व अभियंताओं को दिए। श्री सिंह ने बताया कि 7 करोड़ 60 लाख की लागत से इस सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस सरोवर को प्रदेश का सबसे बड़ा सरोवर बताते हुए गुरभाग ने कहा कि इस सरोवर के चारों तरफ पथवे बनाया जा रहा है और फेसिंग कराई जा रही है। इस सरोवर पर 5 पक्के घाट श्रद्धालुओं के लिए निर्मित कराए जा रहे हैं। 100 से अधिक सोलर लाइट एवं 100 से अधिक बैंच का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 मीटर का सरोवर का किनारा विकसित होगा, उसमें 2 मीटर चौड़ाई में पेवर ब्लॉक लगेगी जबकि शेष में बेंच निर्माण होगा एवं

पौधारोपण कराया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि 7 फीट ऊंची तार फेंसिंग भी सरोवर के चारों तरफ कराई जाएगी। जिससे सरोवर पूरी तरह सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इस सरोवर को पर्यटन स्थल घोषित कराने के प्रयास भी कर रहे हैं। सरोवर को आसाम रोड हाईवे से 7 मीटर चौड़े मार्ग से भी जोड़ा जाएगा और सरोवर से जुड़ने वाले सभी मार्गों को पक्का बनाया जाएगा।

इस मौके पर आस-पड़ोस के लोगों ने अपनी कुछ समस्याएं भी रखीं जिसका निराकरण कराने की बात गुरभाग सिंह ने कही।

विधायक बाबूराम पासवान भी पहुंचे, लिया जायजा

विधायक बाबूराम पासवान भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी अमृत सरोवर भुगनइ ताल के निर्माण कार्य को देखा एवं इसकी सराहना की। कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000