![](https://samachardarshan24.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230220-WA0044-780x470.jpg)
हरदोई ब्रांच नहर की झाल से बरामद किया गया तेंदुए का शव, डीएफओ बोले सभी अंग सुरक्षित
पीलीभीत। जनपद में हरदोई ब्रांच नहर के चित्तरपुर पुल के पास झाल से आज एक तेंदुए का शव सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों द्वारा बरामद किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नर वयस्क तेंदुए के शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और उसके शव का पोस्टमार्टम आईवीआरआई बरेली में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें