
कलीनगर में सातवें दिन भी जारी रहा किसान यूनियन का धरना, तहसील प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कलीनगर। आज दिनांक 26/02/2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।
धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा है। जिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा। तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही हैं । बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी किसानों की समस्याओ पर ध्यान नही दे रहे हैं।
जब तक किसानों की समस्याओ का निस्तारण नही होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।किसी भी प्रकार से किसानों का शोषण बर्दास्त नही किया जायेगा।
जय जवान जय किसान के नारे भी लगे। देखें वीडियो-
कार्यक्रम में अरविंद यादव पुत्र भीमसेन यादव, कपिल यादव पुत्र अरविंद यादव, फरमान पुत्र उस्मान, जीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, कमरुद्दीन पुत्र उस्मान, आरिफ पुत्र बादाम शाह, शिव पुत्र छोटू, ननकू पुत्र भगवानदीन, जय करन यादव पुत्र भगवानदीन आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें