बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने रिछोला वन चौकी में लगाई आग, टीम को पीटा

पीलीभीत। रिछौला वन चौकी के गोयल कालोनी में सुमिन्दर विश्वास पर बाघ ने हमला बोल दिया।  मौके पर ही किसान सुमिन्दर विश्वास 35 पुत्र किशोर विश्वास की मौत हो गई। 
दरअसल ग्रामीण अंधेरे में रोड किनारे बैठे बातें कर रहे थे कि अचानक गन्ने के खेत में से टाइगर निकला और सुमिन्दर को खींच के ले गया। घटनास्थल पर वन अधिकारी मौजूद। गन्ने में से मृतक शरीर को निकालने की कोशिश जारी। खेत में टाइगर भी मौजूद है

गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी फूंकी, गाडियों मे लगाई आग

थाना गजरौला के माला रेंज रिछौला चौकी की घटना। चौकी में घुसकर ग्रामीणों  ने विरोध प्रदर्शन किया।: ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को पीटा भी दिया। दमकल की गाड़ी आग बुझाने पहुंच गई है। काफी पुलिस फोर्स व वन्त विभाग की टीम भी मौके पर है।

रिपोर्ट-निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000