♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूरनपुर पहुंची तेजतर्रार पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा, निहारे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अद्भुत नजारे, खूबसूरती को सराहा

 

नेकी की दीवार के आह्वान पर टीम के साथ  पूरनपुर आईं प्रज्ञा मिश्रा

पूरनपुर (पीलीभीत)। भारत समाचार व प्रज्ञा का पन्ना एंव कटिंग चाय की रिपोर्टर प्रज्ञा मिश्रा नेकी की दीवार के आह्वान पर लखनऊ से पूरनपुर पंहुची। प्रज्ञा मिश्रा पेशे से पत्रकार हैं सामाजिक मुद्दो पर खुलकर विचार रखती हैं। वे तेजतर्रार निडर पत्रकार के रूप में पहचानी जाने लगी है। वे जनता के बीच पहुंच कर जनता के मुददो व परेशानी को अपने चैनल के माध्यम से उठाती रहती हैं।
पूरनपुर पंहुची प्रज्ञा मिश्रा व उसकी टीम ने टाइगर रिजर्व पीलीभीत  के चूका पिकनिक स्पॉट, वाइफरकेशन, शारदा सागर जलाशय, इकोत्तरनाथ शिव मंदिर, धनाराघाट आदि घूमी। हरियारी से भरपूर पीलीभीत उनको बहुत अच्छा लगा। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ने आज सुबह उनसे मुलाकात कर यहां आगमन पर स्वागत किया और उन्हें अपनी स्वलिखित पुस्तकें “लाँक डाउन के शॉक’ व “अचूकवाणी” भेंट की-

इस दौरान बातचीत में  प्रज्ञा मिश्रा ने नेकी के दीवार के गुरमेल सिंह के सामाजिक कामों की खूब तारीफ की। प्रज्ञा मिश्रा ने बताया गुरमेल सिंह नेकी की दीवार के माध्यम से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया चुनाव के बाद घूमने का मन किया तो गुरमेल सिंह ने बताया था आप पीलीभत आइये घूमने की बहुत

अच्छीअच्छी जगह है। पीलीभीत के पूरनपुर आकर कई जगहों पर घूमे बहुत अच्छा लगा। लोगों से मुलाकात की। मुलाकात मे पीलीभीत के लोग बहुत अच्छे लगे। यहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया। प्रज्ञा मिश्रा ने बताया नेकी की दीवार से मैं भी कई सालों से जुड़ी हूं। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000