
मधु कुमार बनीं अलायंस क्लब की डिस्टिक गवर्नर, पद की शपथ दिलाकर प्रदान की गई ‘पीलीभीत की रानी’ की उपाधि
पीलीभीत। अलायंस क्लब मधुबन इंटरनेशनल का इंस्टॉलेशन कन्वेशन एवं अवॉर्ड सेरिमनी प्रोग्राम पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रविबाला जी सक्सेना के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें चीफ गेस्ट प्रियंका दीक्षित इंटरनेशनल डायरेक्टर मीडिया प्रभारी लखनऊ और विशिष्ठ अतिथि डॉ एसके अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समृद्धि सक्सेना द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि द्वारा मधु कुमार को डिस्टिक गवर्नर पद की शपथ दिलाकर एवं पगड़ी पहनाकर ‘पीलीभीत की रानी’ की उपाधिΣ से सम्मानित किया गया।

डॉ मिथिलेश एवम् सरोज जी को वाइस गवर्नर पद की शपथ दिलाई गई। मधु कुमार ने अपना स्लोगन सर्विस विद पैशन यानी जुनून के साथ सेवा दया। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और लगन से सेवा कार्य करेंगी। डॉ एस के अग्रवाल को मेडल पहनाकर शॉल ओढ़ाकर माला डालकर बेस्ट चिकित्सक के रूप में सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का सोनी, सृष्टि, संगीता, निधि, निशा द्वारा तिलक लगाकर व माला पहनाकर, बुके देकर स्वागत किया गया। क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके पदों एवम् कार्यों के अनुसार रवि बाला जी और मधु कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। मधु कुमार को इस वर्ष का डिस्ट्रिक्ट गुडविल एंबेस्डर अवार्ड रवि वाला सक्सेना द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन वर्षा सक्सेना एवं नीतू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के नामचीन सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार, डॉक्टर एनके तिवारी, डा बालियान, डा अनिल, डॉक्टर अनुरीता, डॉ आदित्य, डॉ अमित, लक्ष्मी भी मौजूद रहे। 5 नए मेंबर्स ने एलाइंस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्वेता, नीता, रुचि, सुषमा, कमलेश, सोनल, पूनम, पीआरओ, कंचन, जूली, मोनिका, संध्या, सुनीता, प्रिया, कुमकुम, सविता, लीना आदि क्लब सदस्यों एवं अतिथियों को रवि वाला सक्सेना जी द्वारा उपहार प्रदान किए गए एवं सभी कैबिनेट ने मिलकर रवि बालाजी और मधु कुमार को को गुडविल एंबेसडर अवार्ड से नवाजा। मुख्य अतिथि ने रवि बालाजी को बुके देखकर पिन लगाकर सम्मानित किया। सभी सदस्यों का पूरा पूरा सहयोग रहा।
