♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विमोचन के बाद निशुल्क वितरित की गई व्रतोत्सव पर्व दीपिका

पूरनपुर। नवरात्रि व्रत व नव सम्वत्सर की पावन बेला पर देवनागरी उत्थान के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपका का विमोचन शिव शक्ति धाम देवालय पर पूजन अर्चन के साथ हुआ। पूजा अर्चना व देव शक्तियों को पुस्तक समर्पित करने के बाद विमोचन का कार्य संपन्न किया गया। जिसमें पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम के आचार्य पंडित नवल किशोर व्यास, पंडित अखिलेश पांडे, पंडित देवेश पांडे, पंडित शिवा पांडे और कानपुर से पधारे आचार्य सुरेश नारायण पांडे ने पूजन कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने विचार रखते हुए दीपिका को काफी अधिक महत्वपूर्ण बताया एवं एक दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। पत्रिका के संपादक पंडित राम अवतार शर्मा ने सौर मंडल पर सत्तासीन हुए ग्रहों के प्रभाव से लोगों को अवगत कराया। यहां महेशचन्द्र मिश्रा, वेद तिवारी, आलोक मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय मंजुल, राम प्रकाश शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई, जौली खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, महेंद्र मिश्रा, निरंकार पांडे, नवनीत मिश्रा, विपिन मिश्रा, हर्षित मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। विमोचन के उपरांत मौजूद सभी लोगों को ज्योतिष की यह पुस्तक निशुल्क वितरित की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000