हर्षोल्लास से मनाई गई बसंतपंचमी, ज्ञानदात्री को किया याद

सर्व प्रथम बसन्त पंचमी माँ वीणा वादिनी शारदा मइया के जन्मदिवस की सभी को मंगलकामनाये

पीलीभीत। आज का बसन्त पंचमी का दिवस अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, पीलीभीत के लिये के ऐतिहासिक रहा, बसन्त पंचमी का पर्व और पीलीभीत में ब्राह्मण महिला शक्ति की जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री की घोषणा हुई। आज पीलीभीत संगठन को पूर्णता प्राप्त हुई। जय भगवान परशुराम की। इसी तरह संगठन आगे बढ़ता रहे।
आज सरस्वती माता पूजन का आयोजन श्रीमती उपासना पाराशरी जी, पत्नी श्री संजीव पाराशरी जी के निवास पर सायं 4 बजे किया गया। सर्वप्रथम माता के सन्मुख जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेयी, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय व जिला युवा अध्यक्ष आकाश नारायण पाराशर द्वारा दिप जलाकर व माता के फोटो पर माला पहना गयी। फिर या कुन्देन्दु तुषार वन्दना द्वारा माता की स्तुति की गई। संजय पाण्डेय जी द्वारा संगठन के बारे में उपस्थित समूह को जानकारी दी गयी। फिर एक कवित्त को कहकर सभा की मुख्य घोषणा हेतु सभा का सन्चालन अध्यक्ष जी को दे दिया गया। जिला अध्यक्ष जी द्वारा *महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी एवम जिला महामंत्री श्रीमती उपासना पाराशरी* को घोषित किया गया। सभा मे उपस्थित सभी ने तालियों की ध्वनि करके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। फिर माता का हलुआ, चने का भोग लगाया गया। प्रसाद वितरण कर सभा सम्पन्न हुई।
आज की बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक जी, नगर अध्यक्ष संजय जी, दीक्षित जी, युवा अध्यक्ष आकाश, उपासना पाराशरी, सरोज तिवारी , रीना पाण्डेय, गीता शर्मा, सीमा मिश्र, ऋचा मिश्र, सरिता शर्मा, पूजा मिश्रा, सपना शर्मा, ज्योति मिश्र, लक्ष्मी, ऋचा, अनु आदि उपस्थित रहे।
जय परशुराम भगवान की

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000