
ग्यारह मई को कमल के फूल पर मुहर लगाकर पूरनपुर नगरपालिका से कर दीजिए गुंडागर्दी और तानाशाही की विदाई : डीपी भारती
भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता को आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने दिया समर्थन, कहा तन मन धन से लड़ाएंगे
पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और पीलीभीत जिले के प्रभारी डीपी भारती ने कहा कि पूरनपुर की जनता नगरपालिका में व्याप्त गुंडागर्दी और तानाशाही से काफी दिनों से परेशान है। अब आप सबको मिलकर 11 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर नगरपालिका से गुंडागर्दी और तानाशाही की हमेशा के लिए विदाई कर देनी है। इस लिंक से सुनिये-
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि नगर से भगवान श्री राम जी के झंडे हटवाने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
श्री भारती पूरनपुर के होटल राम एंड रेस्टोरेंट में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को भाजपा नेता हर्ष गुप्ता, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, उद्योग व्यापार मंडल, योग चेतना समिति, रोटरी क्लब, महिला संगठनों व अधिवक्ताओं सहित अन्य कई वर्ग के लोगों द्वारा समर्थन देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गुंडागर्दी और तानाशाही को नगरपालिका पूरनपुर से भगाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शैलेंद्र गुप्ता को टिकट देकर तानाशाही व गुंडागर्दी खत्म करने को हरी झंडी दे दी है। 11 मई को आप सब कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा के फैसले पर अपनी मुहर लगा दें ताकि पूरनपुर में सुशासन की स्थापना हो सके।
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान बोले- नगर से भगवान राम जी के झंडे हटवाने वालों को 11 मई को सिखाएं सबक
पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि पूरनपुर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, गुंडागर्दी और तानाशाही के चलते पूरनपुर के लोग नगरपालिका दफ्तर में जाने से डरते थे। वहां लोगों को अपमानित किया जाता था। अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा क्योंकि शैलेंद्र गुप्ता के रूप में ऐसा चेयरमैन नगर वासियों को मिलने जा रहा है जो सब का मान सम्मान करेगा। उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि उस व्यक्ति की बिल्कुल सपोर्ट नहीं करनी है जिसने भगवान श्री राम जी के झंडे पूरनपुर नगर पालिका क्षेत्र से उतरवा दिए थे। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का यही सही समय है। नाम लिए बिना उन्होंने नाम लिए बिना निवर्तमान चेयरमैन पर तीखे हमले किए और कहा कि अब गुंडागर्दी और तानाशाही समाप्त होने जा रही है। आप सबको डरने की जरूरत नहीं है। कई विकास कार्य कराने के वादे भी किये। इस लिंक से सुनें-
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने भी विचार रखे और भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को जिताने की अपील की। भाजपा नेता हर्ष कुमार गुप्ता ने पार्टी के फैसले का स्वागत व सम्मान करते हुए घोषित प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को तन मन धन से चुनाव लड़ाने का आवाहन किया। बोले मेरा और मेरे सभी स्वजनों का समर्थन व सहयोग शैलेंद्र गुप्ता को रहेगा। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सर्राफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता हरीराम गौतम, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, कुमार तनय अध्यक्ष, रोटरी क्लब व कई महिला संगठनों ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को समर्थन व सहयोग देने की घोषणा की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने नगर में कई महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की। कई महापुरुषों के नाम पर सड़कों के नाम रखने व बाल्मीकि मंदिर को और सुंदर बनाने व स्टेशन चौराहे पर राणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित कराने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सर्राफा संघ संरक्षक विपिन वर्मा, अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री आशीष रस्तोगी, राजू खंडेलवाल, पण्डित राम अवतार शर्मा, अनिल शास्त्री, रवि गुप्ता, राम स्नेही वर्मा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, मुरलीधर तिवारी, रजनीश पांडेय, ब्रजेश गुप्ता, भारतेंदु सिंह, महादेव गाइन, नितिन वर्मा, राकेश मिश्रा, अवधेश वर्मा, अशोक खंडेलवाल, सुशील वर्मा, संदीप खंडेलवाल, सुमित सचदेवा, रवि वर्मा, सर्वेश वर्मा, नितीश अग्रवाल, विवेक तिवारी, विजयपाल बिक्की सहित काफी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने किया।
विकास कार्यो में नहीं खाऊंगा कमीशन : शैलेन्द्र गुप्ता
पूरनपुर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आप लोगों ने चेयरमेन बनाया तो नगरपालिका में विकास के लिए जितना भी धन आएगा पूरा का पूरा विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। वे इसमें से एक पैसे का भी कमीशन नहीं खाएंगे।
इस बात की घोषणा उन्होंने माइक पर मौजूद सभी नगरजनों व भाजपा नेताओं के समक्ष की। जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कई वक्ताओं ने बैठक में आरोप लगाए हुए कहा था कि अब तक विकास कार्यों के लिए नगर पालिका में आए धन में से 30 फ़ीसदी ही विकास कार्यों में खर्च होता था और 70 फ़ीसदी कमीशन खा लिया जाता था। अब ऐसा नहीं होना चाहिए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें