हाइवे किनारे एक साथ टहलते दिखे 3 बाघ, ग्रामीण उत्साहित
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की वंशवेल निरंतर बढ़ रही है। गत दिवस पीलीभीत पूरनपुर नेशनल हाईवे संख्या 730 पर माला रेंज में गजरौला बिजली घर के पास एक बाघिन व उसके दो शावक सड़क किनारे ही टहलते नजर आए। लोगों ने गाड़ियां रोक कर इसके वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। बताते हैं कि बाद में इन वन्यजीवों ने हाईवे भी क्रॉस किया। सड़क किनारे टहलते वन्यजीव प्रकृति प्रेमियों को काफी भा रहे हैं। लोगों का मानना है कि लाक डाउन में वन्यजीव स्वच्छन्द विचरण कर रहे हैं। आप भी देखिये लाइव नजारा-
रिपोर्ट-महेन्द्रपाल

