
पीलीभीत ने 16 फीट लंबी बजाने योग्य बांसुरी बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड, मिला सर्टिफिकेट
पीलीभीत में चल रहे बांसुरी महोत्सव में विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड कायम किया गया।
16 फिट की ये दुनिया की सबसे बड़ी बजाने योग्य बांसुरी पीलीभीत के रईस अहमद ने बनाई है। बांसुरी बांस से तैयार की गई है।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।
इससे पहले सबसे बड़ी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर के नाम था। यहाँ 11 फिट की बांसुरी बनाई गई थी। आज पीलीभीत ने यह रिकार्ड तोड़ दिया।

