
पीलीभीत में बसपा ने बदला टिकट, अब शाने अली को बनाया प्रत्याशी
पीलीभीत। बहुजन समाज पार्टी ने आज अपना पार्टी प्रत्याशी बदल दिया है। अब शाने अली को 127 विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाया गया है।

शाने अली पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के सुपुत्र हैं। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने मुस्ताक अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया था। आज उनका टिकट काटकर शाने अली को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

