रुद्र महायज्ञ में दी गई पूर्णाहुति, भक्तों ने लगाए जयकारे

पूरनपुर : सपहा 94 गांव में भुइंहार बाबा स्थल पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में आज गुरुवार को पूर्णाहुति दी गई। पूर्णाहुति में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञाचार्य सूरज बाजपेई और उनकी टीम ने वेद मंत्रों की धुन पर आहुतियां दिलवाईं।

अधिष्ठाता पंडित केशवराम शुक्ला ने बताया कि प्रवचन, कन्याभोज और भंडारा कुछ देर में ही शुरू हो रहा है। यजमान रामनाथ मिश्रा, ओमप्रकाश, उमेश, भगवान सरन,पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। सभी ने यज्ञदेव के जयकारे लगाए। देखें पूर्णाहुति का वीडियो-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000