नेपाली हाथियों ने तीन लोगों को रौंदा, एक की हुई मृत्यु, दो गंभीर घायल
पीलीभीत। नेपाली हाथियों ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लागंज में तीन किसानों को रौंद दिया जिसमें एक की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कलीनगर के उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि की है एवं दो लोगों की हालत गंभीर बताई है।
मृतक का नाम रमेश चंद्र पुत्र बालचंद बताया गया है।
इसमें बाबूराम और सुरेंद्र लाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें