
पीलीभीत नेशनल हाईवे पर मुडैला नहर के पास गन्ने के खेत मे प्रतिबंधित पशुओं का कत्ल
*गजरौला*। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ रक्षा की अपील कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रतिबंधित पशु धड़ाके से काटे जा रहे हैं। शासन भी गंभीरता नही ले रहा है। वही दूसरी तरफ पशुओं का कत्ल खुलेआम हो रहा है।
और दूसरी तरफ प्रतिबंधित पशुओं का वध तेज रफ्तार से चल रहा है। पर प्रशासन भी शिकंजा कसने में नाकामयाब दिखाई दे रहा है। आपको बता दें पीलीभीत के नेशनल हाइवे पर मुड़ेला नहर के पास गन्ने के खेत मे लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले जनवरी के महिने में कैच और सराये
सुंदरपुर, मुड़ेला कला,वजंरिया चुडैला, दियूरी हल्ट व अटकटा, मे प्रतिबंधित पशुओं का वध किया गया था। उस समय से कोई भी अंकुश नहीं लग पाया। शनिवार की रात मुड़ेला मे पशुओं के अवशेष पड़े हुए मिले। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने गजरौला पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गजरौला थाना प्रभारी नरेश कश्यप ,संदीप सिंह कसाना ने पुलिस वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। अभी जाँच पड़ताल चल रही है। क्षेत्र की आम जनता में रोष है। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी रही।
रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा