पूरनपुर में नगर पालिका द्वारा रामलीला मेला मैदान में 22 से 26 जनवरी के बीच आयोजित किया जायेगा “श्रीराम महोत्सव”, 15 साल से बंद पड़ी गणतंत्र दिवस परेड की भी हो रही शानदार शुरुआत
पीलीभीत : नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा रामलीला मेला मैदान में 22 से 26 जनवरी के बीच
“श्रीराम महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आज पालिका कार्यालय में प्रबुद्धजनों की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें प्रथम दिन गणेश पूजन, यज्ञ, अयोध्या के कार्यक्रम का एलईडी पर सजीव प्रसारण, रामजी की महाआरती, दीप महोत्सव, आतिशबाजी व विशाल भंडारा होगा। श्रीराम रूप सज्जा, बालाजी का दरबार, भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार हुआ।
इस लिंक से समाचार दर्शन 24 के व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करके हमसे जुडें
https://whatsapp.com/channel/0029VaJ3I0R1iUxQkIq33P47
कार्यक्रम की यह है सबसे बड़ी खासियत
इस महोत्सव की सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि इसमें धार्मिक व राष्ट्रीय पर्व का अद्भुत सम्मिश्रण होगा। महोत्सव का शुभारंभ अयोध्या धाम में रामजी की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को होगा और समापन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की परेड और पुरस्कार वितरण के साथ होगा।अब तक देश भर में शायद ही कहीं इस तरह की परिकल्पना की गई हो। इस समन्वय के कारण यह महोत्सव पूरी तरह सफल भी होगा।
इस लिंक से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://youtu.be/iq9NXRO8sDc?si=AWjV1s7sesPmrcPJ
सराहनीय : 15 साल से बंद पड़ी गणतंत्र दिवस परेड की फिर होगी शुरुआत
अच्छी खबर यह है कि पूरनपुर में 15 वर्ष से बंद पड़ी कई दशक पुरानी गणतंत्र दिवस की परेड जिसे बंद कर दिया गया था फिर से शुरू होने जा रही है। इस बार विद्यालयों की टीमें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की भांति पूरनपुर नगर में प्रभात फेरी निकलने के साथ रामलीला मेला मैदान में परेड करके अपना प्रदर्शन करेंगी और 26 जनवरी को ही उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर भी इस समारोह में सम्मानित होंगे। इसकी घोषणा आज के कार्यक्रम में हुई। अब 26 जनवरी को आपको पूरनपुर की सड़को पर दिल्ली जैसी परेड देखने को मिल सकती है। इसमें स्कूल कालेजों की टीमें व झाकियां, एनसीसी केडिट, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड के अलावा विभिन्न विभागों की झाकियां, कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियां आदि शामिल की जा सकतीं हैं।
श्रीराम काव्य संध्या फिलहाल नहीं होगी
पांच दिवसीय “श्रीराम महोत्सव” में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रीराम काव्य संध्या कराने का प्रस्ताव हरगोविंद बाजपेई, संदीप खंडेलवाल जौली व निरंकार पांडे सहित कई लोगों ने रखा जिसे चेयरमैन ने यह कहकर टाल दिया कि लगातार कवि सम्मेलन होने से नगर के लोग कविता सुनते सुनते ऊब गए हैं, इसलिए काव्य संध्या नहीं होगी। हालांकि श्री गुप्ता ने कहा कि वे पूरनपुर में अब तक का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन कराएंगे जिसमें बड़े कवि कुमार विश्वास को बुलाया जाएगा। उनकी इस बात का समर्थन डाक्टर दिनेश गुप्ता सहित कई लोगों ने किया। यहां बता दें कि चेयरमैन बनने से पहले व बाद में नपा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता अब तक का बड़ा आयोजन कराने की घोषणा करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का नगरजनों को इंतजार है।
इस लिंक से ट्वीट पर सुनिए कार्यक्रम की जानकारी
https://x.com/x8RZjK2ShjKacBH/status/1743687839035036020?t=oWG2Va3m6aQWDiVMe2s2-Q&s=09
काशी की तर्ज पर प्रतिदिन शाम को रामलला की होगी महाआरती
रामलीला मेला मैदान में रामलला की महाआरती भी प्रति दिन शाम को धूमधाम से कराई जाएगी। काशी की तर्ज पर महाआरती कराने के लिए गोमती उद्गम तीर्थ से प्रशिक्षित लोगों की टोली को आमंत्रित किया गया है। इस महा आरती में काफी संख्या में नगरजन शामिल होंगे।
इस लिंक से सुनिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी
https://youtu.be/iq9NXRO8sDc?si=axpI6N0RqcFobB3S
जानिए किस पर क्या रहेगी जिम्मेदारी
हालांकि अभी कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां वितरित नहीं की गई हैं परंतु झांकियां सजाने हेतु डायमंड कला केंद्र के अध्यक्ष महेश आजाद को अधिकृत किया गया है। 22 जनवरी को गणेश पूजन पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम कराएगी। 24 जनवरी को स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अमन नेगी की देखरेख में होंगे।
खास होगी रामायण पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
कल्पना कीजिए जब रामलीला मेला मैदान में एक नहीं सैकड़ो की तादात में भगवान राम के स्वरूप में सजे धनुधारी बच्चे आपको देखने को मिल जाएं। राम के अलावा भैया लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान जी, भगवान परशुराम, अंगद, नल, नील, विभीषण, जामवंत के अलावा रामायण के विभिन्न पात्रों के वेश में भी बच्चे रामलीला मैदान में मिल सकते हैं। जी हां 24 जनवरी को रामायण पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी जिसमें पूरा मेला मैदान भक्तिमय हो जायेगा।
इस लिंक से हमारा व्हाट्स ऐप चैनल फालो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaJ3I0R1iUxQkIq33P47
और हां ! आना जरूर क्योंकि आपको फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने बुलाया है। इस लिंक से सुनिए
https://youtube.com/shorts/XGBZkyWIKS4?si=fVT6VQMJRCR2ZM0E
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें