♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगर पालिका पूरनपुर के श्रीराम महोत्सव का प्रथम दिवस : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, दीपोत्सव, आतिशबाजी और भगवान राम जी की महाआरती सजीव देखें

पूरनपुर। भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को संपूर्ण विश्व में उत्सव मनाया गया। पीलीभीत जनपद की में भी हर्षोल्लास रहा और हर घर उत्सव मनाया गया। नगर पालिका पूरनपुर द्वारा श्री राम मंदिर का मॉडल तैयार करवा कर भगवान श्री रामचंद्र जी की सुंदर प्रतिमा तैयार कराई गई।

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के आवाहन पर पूरा नगर दर्शन पूजन को उमड़ पड़ा। सुबह गणेश पूजन हुआ। दोपहर में भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। 

इस लिंक से देखिए इस सुंदर कार्यक्रम का वीडियो

https://youtu.be/Kf7jyhiBXT4?si=EffvmCQLsKs8Tcrq

शाम को दीपोत्सव हुआ जिसमें भारी संख्या में नगरवासी पहुंचे और 11000 दीपक जलाए।

इससे मिनी अयोध्या जगमग हो गई और जयघोष गूंजते रहे। माता बहनें भी बड़ी संख्या में यहां पहुंची थीं।

इस लिंक से देखिए वीडियो

https://youtu.be/NFq6HLQg-sI?si=8791_8kzprwN57R6

इस अवसर पर मेला मैदान में आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। युवा वर्ग ने इसका जमकर आनंद लिया। इससे उत्सव सा माहौल नजर आया।

इस लिंक से देखें आतिशबाजी का नजारा

https://youtu.be/XE6ciHQ46WA?si=I8hFdkNdTuO6iZah

गोमती उद्गम तीर्थ पर महा आरती करने वाली बनारस की तर्ज पर प्रशिक्षित टोली द्वारा

यहां भगवान राम लाल की महा आरती की गई जिसे देखने काफी लोग जुटे।

इस वीडियो में देखिए महाआरती का सुंदर दृश्य

https://youtu.be/9eVM8ZZ26zc?si=4oGaLPXYZWPaleyI

राम महोत्सव में नगर पालिका द्वारा 26 जनवरी तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी रूपरेखा इस सूची में देख सकते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व विधायक बाबू राम पासवान व अन्य प्रतिष्ठित लोगों द्वारा जनता को इन सभी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया है।

अगर आप किसी व्यस्तता के कारण पहले दिन रामलीला मेला मैदान नहीं पहुंच पाए हैं तो आज अवश्य पहुंचे और मिनी अयोध्या में भगवान राम लाल के दर्शन पूजन का आनंद लें।

आकाशवाणी समाचार दिल्ली से लगी इस कार्यक्रम की यह खबर

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज #Pilibhit में उत्सव मनाया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद पूरनपुर ने राम मंदिर का माडल और प्रभु राम की प्रतिमा बनाकर आरती पूजा की। गोमती उद्गम तीर्थ और गौरी शंकर मंदिर सहित सभी देव मंदिरों व घरों पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

https://x.com/AIRNewsHindi/status/1749444305679274375?t=72sWlrUdKjcNzsdKWXZrPA&s=09

और हां अतिथियों/आगंतुकों के नाम इसलिए नहीं लिखे जा पा रहे हैं कि संख्या काफी अधिक थी। आप वीडियो में देख व पहचान सकते हैं। हम तो यही कहेंगे कि समूचा नगर व आसपास के ग्राम इलाकों के हजारों लोग इस महोत्सव में शामिल हुए।

सतीश मिश्र संपादक समाचार दर्शन 24

फोटो वीडियो विवेक तिवारी जी द्वारा उपलब्ध कराए गए

अगर आप पर इस कार्यक्रम का कोई बढ़िया फोटो वीडियो हो तो हमें 9411978000 पर व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर भेजें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000