♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीलीभीत पालिका की कान्हा गौशाला का हुआ शिलान्यास, 1.65 करोड़ से होगा निर्माण

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेरणा से संपन्न हुआ। वर्चुअल माध्यम से यह शिलान्यास किया गया, जिसमें शिलान्यास के दौरान नगर विकास मंत्री मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय में स्क्रीन के समक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया।

नगर पालिका परिषद कार्यालय में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि अब नगर में घूमते बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलेगा और आवारा पशुओं से शहर वासियों को निजात मिलेगी। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि काफी समय से प्रयास चल रहा था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेरणा से कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु आश्रय स्थल का शिलान्यास हो गया है। कान्हा गौशाला के लिए लगभग एक करोड़ 65 लाख स्वीकृत हुए हैं। काफी समय से शहर में पशुओं के सड़कों पर घूमने से लोग परेशान थे। बेसहारा पशु भोजन की तलाश में घूमते रहते थे। कई बार वाहन सवार इन पशुओं से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए। अब इससे संबंधित समस्याओं से जल्द ही शहर वासियों को निजात मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती, भाजपा जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, सभासद निर्मल सिंह,वतनदीप मिश्रा, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, पुष्पा उपाध्याय, विपिन मिश्रा, जीतू सूर्य, सफाई निरीक्षक आबिद अली, अमर किशोर, संतोष सक्सेना, रोशन लाल, टिंकू लोधी, मनोज मिश्रा, विपिन त्यागी, सहित काफी संख्या में पालिका कर्मी मौजूद रहे। (साभार.. साकेत सक्सेना)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000