♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मजाक मत समझना, धनाराघाट पुल के लिए 269.13 करोड़ का बजट हो गया मंजूर, सुनिए क्या बोले विधायक बाबूराम पासवान

पूरनपुर (पीलीभीत)। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा है कि पूरनपुर की जनता को उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी का धनाराघाट पुल का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कराकर मंजूरी प्रदान की जिसके लिए पूरनपुर व जनपद पीलीभीत की जनता आपको ह्रदय की गहरायो से बहुत बहुत धन्यवाद देती है क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

इस लिंक से सुनिए क्या बोले विधायक बाबूराम पासवान 

https://youtu.be/-7JW0wEweWg?si=jW3qnzgy9yd0Wr68

पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग के निकट धनाराघाट पर शारदा नदी सेतु का होगा निर्माण

सेतु के निर्माण हेतु सरकार द्वारा 26913.59 लाख रुपये अनुमोदित

क्षेत्रीय जनता को जिला मुख्यालय पहॅुंचने हेतु 180 किलोमीटर के स्थान पर 70 किलोमीटर तय करनी होगी दूरी.

80-85 गॉवों की लगभग 2.50 लाख आबादी होगी लाभान्वित, पड़ोसी देश नेपाल पहुंचना भी होगा आसान

सेतु का निर्माण भारत एवं नेपाल दोनों राष्ट्रों के आवागमन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण, दोनों देशों के संबंध मधुर होंगे और बार्डर की सुरक्षा भी मजबूत होंगी।

जनपद पीलीभीत में पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग के निकट धनारा घाट पर शारदा नदी सेतु का निर्माण होगा। साथ ही पहॅुंच मार्ग, अतिरिक्त पहॅुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य भी कराये जायेंगे। इस पर 26913.59 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। मंत्री परिषद से धनराशि पर अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। शीघ्र पुल निर्माण की प्रकिया शुरू कर दी जायेगी।

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थल पर कोई सेतु न होने के कारण सूखे के मौसम में लोक निर्माण विभाग द्वारा 300 मीटर एवं 80 मीटर लम्बाई के दो पीपे के पुलों का प्रतिवर्ष निर्माण कराया जाता है, जिसके माध्यम से स्थानीय निवासियां का आवागम होता है। दोनों पीपे के पुलों के बीच की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। वर्षा ऋतु में विभाग द्वारा पीपे के पुलों को सुरक्षा की दृष्टि से हटा लिया जाता है एवं क्षेत्रीय जनता को लगभग 180 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सेतु का निर्माण हो जाने से यह दूरी मात्र 70 किलोमीटर रह जायेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित नदी पर मुख्य सेतु की लम्बाई 3287.48 मीटर, पहुंच मार्ग भाग की लम्बाई 200-200 मीटर एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग भाग की लम्बाई 150-1600 मीटर के निर्माण की आवश्यकता है। प्रस्तावित सेतु निर्माण होने से तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा, भरतपुर, अशोकनगर, अयोध्यापुरी, चंदननगर, लक्ष्मणनगर, नेहरूनगर, रामनगर, विनोवानगर, राघवपुरी, धर्मपुरी आदि लगभग 80-85 गॉव की लगभग 2.50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सेतु का निर्माण भारत एवं नेपाल दोनों राष्ट्रो के आवागमन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जिससे दोनो राष्ट्रों के बीच आयात-निर्यात में सुविधा होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000