शनिवार को 60 बसों से अयोध्या धाम रवाना होंगे पीलीभीत के भाजपा कार्यकर्ता

पीलीभीत।शनिवार को जिले के भाजपाई भगवान राम जी के धाम अयोध्या धाम में होंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लेकर 60 बसों से भाजपा जिला अध्यक्ष कल सुबह अयोध्या रवाना होंगे। इसको लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में कार्यकर्ताओं के रुकने व भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मंडलों से दो-दो बसें भेजी जा रहीं हैं। पार्टी के जिला, तहसील का मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा बूथ स्थर के कार्यकर्ता भी अयोध्या रवाना हो रहे हैं। सभी लोग एक साथ अयोध्या धाम में रामलला सरकार के दर्शन करेंगे और रविवार को वहां से वापस पीलीभीत के लिए प्रस्थान करेंगे। पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि यहां से 11 बसों से कार्यकर्ता अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सभी मंडलों से बसें जा रहीं हैं और तहसील स्तरीय कार्यकर्ता भी रवाना होंगे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000