
ग्रामीणों ने रुकवाया घटिया निर्माण, जमकर किया हंगामा
घुंघचाई। जनप्रतिनिधि के गांव के श्मशान घाट में जमकर घटिया सामग्री से बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है जानकारी लगने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए काम को रुकवा दिया। घटिया सामग्री का सैंपल लेकर जांच कराने की मांग उठाई गई है और दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा गया। देखें वीडियो-
शासन द्वारा श्मशान घाट का सुंदरीकरण कराए जाने का काम बड़े पैमाने पर कई जगह चल रहा है और श्मशान घाट जैसी जगह के निर्माण कार्य में भी कार्यदाई संस्था जमकर घोटाला करने पर तुली हुई हैं। मामला क्षेत्र के उदरहा गांव का है। श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल के लिए ₹500000 का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया गया। कार्यदाई संस्था द्वारा उसमें घटिया ईंट से दीवार का काम शुरू किया गया और बजरी मोरिंग रेत में जमकर चुनाई के दौरान गोलमाल की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो दे आग बबूला हो गए। मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया गया और घटनाक्रम की जानकारी विधायक के अलावा विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जबरन काम शुरू करवाया जा रहा है। आरोप है कि वह ऊपर से नीचे तक सभी को खिला पिला कर काम करवा रहा है जो करना है कर लो इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और काम रुकवा दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, सोनपाल, सर्वेश, लालाराम, गुड्डू, नीरज, विक्रम, बालक राम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। प्रधान पति सुनील पासवान ने बताया कि काम गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हो रहा है जिसकी शिकायत उन के माध्यम से की गई है। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

