
कमरे में मिला पति पत्नी का शव, मचा कोहराम
लखनऊ। कौशाम्बी जनपद में दंपत्ति का घर के कमरे में शव मिले हैं। पत्नी का शव बेड पर तो पति का फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। रहस्यमय परिस्थितियों में दंपत्ति की मौत होना माना जा रहा है। घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। सदर कोतवाली के कोर्रों गांव की घटना है। 2 बजे रात में इस मामले का पता लगा है।